स्कन्दमाता की कृपा
स्कन्दमाता की कृपा
हैं धन्य जिन पर हो गई
है स्कन्दमाता की कृपा
ना अस्त्र उनके हाथ में
ना शस्त्र उनके पास में
दुर्गा के जननी रूप से
लें स्कन्दमाता की कृपा
हैं स्कन्द उनकी गोद में
जो वीर हैं तिहुँ लोक में
है शक्ति में भी सौम्यता
है स्कन्दमाता की कृपा
ज्ञानी बना दें मूर्ख को
संयम सिखा दें धूर्त को
इस लोक से उस लोक तक
है स्कन्दमाता की कृपा
कदली करें अर्पित उन्हें
साहस हमें हरदम मिले
विश्वास है मिलती रहेगी
स्कन्दमाता की कृपा
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें